तहसीलदार और विकास अधिकारी अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए, अधिकारियों सहित 13 कार्मिक मिले नदारद, एसडीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, सभी नदारद पाए अधिकारी-कर्मचारियों को दिए नोटिस, कहा- राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तहसीलदार और विकास अधिकारी अपने कार्यालयों से अनुपस्थित पाए गए, अधिकारियों सहित 13 कार्मिक मिले नदारद,

एसडीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण, सभी नदारद पाए अधिकारी-कर्मचारियों को दिए नोटिस, कहा- राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत समिति, राजकीय उप जिला चिकित्सालय, तहसील कार्यालय, डीओइटी, पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी सहित कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इसी प्रकार तहसील कार्यालय के निरीक्षण में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पाण्डेय सहित 3 अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त डीओइटी कार्यालय का 1 कर्मचारी एवं पशु चिकित्सालय का 1 कर्मचारी भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम स्वीकृति के बिना अनुपस्थित पाए गए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है। साथ ही भविष्य में कार्यालय समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने एवं राजकीय कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व अनुशासन बनाए रखने हेतु पाबंद किया गया है। उपखण्ड अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी तथा इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now