लाडनूं में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत शिविर 19 जनवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत शिविर 19 जनवरी को

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से संबधित कार्य हेतु शिविर का आयोजन 19 जनवरी को पंचायत समिति कार्यालय लाडनूं में रखा गया है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक ओमाराम ने बताया कि शिविर में 41 वर्ष से 45 वर्ष आयुवर्ग के श्रमिकों, पथ विक्रेताओं तथा लोक कलाकारों का योजना के तहत शिविर स्थल पर ही पंजीयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत देय पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी, जिसमें योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर रूपये 3 हजार मासिक पेंशन दी जायेगी। इस योजना में पंजीयन हेतु लाभार्थी को जनाधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बैंक में बचत खाता की पासबुक की प्रति/कैंसिल चेक एवं लाभार्थी एवं मनोनीता का आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेजों को लेकर 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे तहसील कार्यालय के पास में पंचायत समिति कार्यालय लाडनूं में उपस्थित होना है। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक श्रमिकों, पथ विक्रेताओं व लोक कलाकारों का पंजीयन कर राज्य सरकार की मंशा के अनुसार इस योजना से जुड़ने वाले पेंशनरों को लाभ दिया जायेगा। साथ ही संयुक्त निदेशक ओमाराम ने बताया कि इस योजना से संबधित जानकारी हेतु प्रकाश पाराशर (वरिष्ठ सहायक) से दरभाष नं. 9511548346 पर सम्पर्क कर सकेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now