जसवंतगढ में नव भारत साक्षरता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, उल्लास ऐप के बारे में दी गई सम्पूर्ण साक्षरता जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ में नव भारत साक्षरता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न,

उल्लास ऐप के बारे में दी गई सम्पूर्ण साक्षरता जानकारी

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ के जगन्नाथ तापड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नव भारत साक्षरता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में जीवण राम बगड़िया, दक्ष प्रशिक्षक ने उल्लास ऐप की सम्पूर्ण जानकारी दी। जगदीश प्रसाद घिंटाला (पूर्व ब्लाक साक्षरता प्रभारी) ने पिछले चार दशकों से चल रहे साक्षरता मिशन की जानकारी देते हुए शिक्षकों, स्वयंसेवकों व आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में पूर्ण मनोयोग से जुटने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की बात कही। इससे पूर्व चम्पा लाल कुमावत सेवानिवृत्त साक्षरता अधिकारी ने कहा कि साक्षरता मिशन में सर्वेयरों की जिम्मेदारी विद्यालय सहायकों को दिलाने के लिए जिला कलेक्टर तथा साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशालय से आदेश करवाने की बात पीईईओ, यूसीईईओ तथा शिक्षकों से कही। पुष्पा कंवर ब्लाक साक्षरता प्रभारी ने बताया कि कार्यशाला में नब्बे से ज्यादा सर्वेयर शिक्षकों, वीटी, स्वयंसेवकों व साक्षरता प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पृथ्वीराज स्वामी उपप्राचार्य, कमल किशोर शर्मा, जगु राम मेघवाल दक्ष प्रशिक्षक, योगेश बेनिवाल, मदन लाल गुर्जर, शिवपाल सिंह जोधा, नरपत सिंह राठौड़, राम निवास, जय राम, संजय मिश्रा, रामदेव व गिरधारी लाल सहित कई शिक्षक व शिक्षाविद् मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ‘उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत आगामी मार्च माह में बुनियादी साक्षरता परीक्षा में लाडनूं पंचायत समिति क्षेत्र से हजारों की संख्या में असाक्षरों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा, जिनका पंजीयन करवाना जारी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now