जप, तप और स्वाध्याय में प्रवृत्त होना आत्मिक उन्नति एवं कर्म निर्जरा का सशक्त माध्यम- हाकम साध्वी श्री कार्तिक यशा, योगक्षेम वर्ष में आचार्य श्री महाश्रमण को भेंट के लिए 2000 संकल्प पत्र तैयार, ‘ओम भिक्षु’ के सवा लाख जप और प्रतियोगिताएं आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जप, तप और स्वाध्याय में प्रवृत्त होना आत्मिक उन्नति एवं कर्म निर्जरा का सशक्त माध्यम- हाकम साध्वी श्री कार्तिक यशा,

योगक्षेम वर्ष में आचार्य श्री महाश्रमण को भेंट के लिए 2000 संकल्प पत्र तैयार, ‘ओम भिक्षु’ के सवा लाख जप और प्रतियोगिताएं आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। योगक्षेम प्रवास व्यवस्था समिति के तत्वावधान में यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार भवन के प्रांगण में हाकम साध्वी कार्तिकयशा के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाकम साध्वी श्री कार्तिकयशा ने कहा कि प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा चलाए गए ‘संकल्प पत्र अभियान’ में सभी संस्थाओं एवं श्रावक-श्राविका समाज ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सबके सामूहिक प्रयासों से लगभग 2000 संकल्प पत्र भरे गए, जो गुरुदेव के आगमन पर गुरु चरणों में एक अनुपम भेंट सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि तप और त्याग हमारे संघ का गहना है। ‘ओम भिक्षु’ के सवा लाख जप तथा चातुर्मास के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, यह प्रशंसनीय है। इतनी बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं का जप, तप और स्वाध्याय में प्रवृत्त होना आत्मिक उन्नति एवं कर्म निर्जरा का सशक्त माध्यम है। सभी के प्रयासों के प्रति उन्होंने हार्दिक अनुमोदना व्यक्त की। कार्यक्रम में योगक्षेम वर्ष में गुरु चरणों में ‘संकल्पों की भेंट’ के लिए सर्वाधिक ‘संकल्प पत्र’ भरवाने वाले श्रावक-श्राविकाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वालों के साथ टॉप-20 संकल्प पत्र भरवाने वाले भाई-बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र खटेड़, मंत्री राकेश कोचर, महिला मंडल से उपमंत्री सुनीता बैद, ज्ञानशाला से नीतू, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद तथा युवक परिषद के मंत्री राजेश बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने जैन विश्व भारती में विराजित शासन श्री मुनि विजय कुमार, शासन गौरव साध्वी कल्पलता तथा हाकम साध्वी श्री कार्तिकयशा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए व्यापक लक्ष्य के साकार होने में उनकी मंगल कामना को श्रेय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। कार्यक्रम में प्रवास व्यवस्था समिति के महामंत्री निर्मल कोटेचा, जैन विश्व भारती से नरपत दूगड़ एवं मन्नालाल दूगड़, तेरापंथ सभा से महेंद्र बाफना, महिला मंडल संगठन मंत्री मीनू बोथरा, पार्षद एवं उपमंत्री रेणु कोचर, अणुव्रत समिति की मंत्री राज कोचर सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानशाला प्रशिक्षिका सपना भंसाली ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now