सड़क किनारे चलती नाबालिग लड़की को बोलेरो में डाल कर ले गए अपहरणकर्ता, निम्बी जोधां टोल नाके और अन्य सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई वारदात

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क किनारे चलती नाबालिग लड़की को बोलेरो में डाल कर ले गए अपहरणकर्ता,

निम्बी जोधां टोल नाके और अन्य सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हुई वारदात

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं के ग्रामीण क्षेत्र से सड़क किनारे चलती हुई एक नाबालिग लड़की को कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में डाल कर अपहरण कर ले गए। अपहृत लड़की के पिता ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना निम्बी जोधां में दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत कर रहे हैं। पीड़ित पिता ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री 19 जनवरी को पड़ौस में से कपड़े सिलाई पर से लाने के लिए गई थी। वह 4/4.30 बजे के बाद तक वापस घर पर लौट कर नहीं आई। तब आस-पडौस से पूछताछ की और सड़क के किनारे पर बने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किये, तो उसकी पुत्री कैमरे में सड़क के किनारे चलती हुई दिखाई दी, जिसके पास एक बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। इस गाड़ी के पीछे सफेदी किए टायर पर औरत का चित्र दिखाई दे रहा था। उसमें उसकी पुत्री बैठी थी। यह शाम 5.39 बजे की बात है। निम्बी जोधां के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसी गाड़ी को देखा गया, उस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नं. आरजे 23 यूसी 2523 हैं। रिपोर्ट में पीड़ित पिता ने शंका व्यक्त की है कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर धारा 137 (2) बीएनएस 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण की जांच थानाधिकारी सिद्वार्थ प्रजापत कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now