लाडनूं में आज रहेगी 6 घंटे बिजली गुल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आज रहेगी 6 घंटे बिजली गुल

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर एवं इस पास के गांवों में शनिवार 24 जनवरी 6 घंटों तक बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को डीडवाना रोड पर स्थित जी.एस.एस पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य करने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे लाडनूं शहर के वाटर वर्क्स चौराहा, तेजा कॉलोनी, सब्जी मंडी, राहु गेट, सेन मंदिर, हाईवे एरिया, पोस्ट ऑफिस, तेली रोड, रैगर बस्ती, हरिजन बस्ती, मालियों का बास, मंगलपुरा, तहसील एरिया, सैनिक सकूल एरिया, गौरव पथ, शंकर कॉलोनी, सरकारी अस्पताल, मार्केट, सेवक चौक, जलदाय विभाग तथा पास के ग्राम मंगलपुरा, गोरेड़ी, मालासी गांव आदि एरिया की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

इन गांवों में रहेगी 3 घंटे रहेगी बिजली बंद

एईएन सचिन अग्रवाल ने बताया कि इसी प्रकार शनिवार 24 जनवरी को को जसवंतगढ़ के जी.एस.एस. पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य करने के लिए सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे जसवंतगढ़, आसोटा, डाबड़ी, पदमपुरा, भाखड़ा कॉलोनी आदि एरिया की सप्लाई बंद रहेगी

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान का जसवंतगढ़ एवं लाडनूं पुलिस थानों का दौरा, की जनसुनवाई, सीएलजी सदस्यों से संवाद एवं अनुसंधान अधिकारियों की बैठक के माध्यम से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं की समीक्षा

शहर चुनें

Follow Us Now