लाडनूं में उपखंड स्तरीय सामुहिक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप, समारोह में वीरांगनाओं का सम्मान करेगी भारत विकास परिषद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में उपखंड स्तरीय सामुहिक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप,

समारोह में वीरांगनाओं का सम्मान करेगी भारत विकास परिषद

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह लाडनूं के डॉ. एसआर गुहराय स्टेडियम में प्रातः 9 बजे मनाया जाएगा। उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस सामुहिक समारोह में निर्धारित कार्यक्रमानुसार ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात् राष्ट्रगान, वंदे मातरम्, सामुहिक परेड, योग एवं व्यायाम प्रदर्शन, मुख्य अतिथि सम्बोधन, देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह की मूलभूत व्यवस्थाएं नगर पालिका के तत्वावधान में की जा रही है। इस अवसर पर स्टेडियम में फायर ब्रिगेड, चिकित्सा, पेयजल, पुलिस जाप्ता आदि सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहेंगीं‌। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है‌। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी विद्यालय और विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय कार्य के लिए कर्मचारियों और अन्य लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं वीरांगनाओं का सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है।वीरांगनाओं का सम्मान लाडनूं कुछ भारत विकास परिषद शाखा पिछले काफी वर्षों से किया जाता रहा है। इसमें परिषद की ओर से वीरांगनाओं को मोमेंटो, शॉल और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। इस बार इस सम्मान कार्यक्रम का सौजन्य स्व. तुलसी देवी जाजू की स्मृति में सचिव सुरेश जाजू (जाजू स्टोर) परिवार द्वारा किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now