गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका में किया झंडारोहण, हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका में किया झंडारोहण, हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व

लाडनूं (kalamkala.in)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाडनूं नगर पालिका कार्यालय पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।पालिकाध्यक्ष रावत खां ने झंडारोहण किया और तत्पश्चात् राष्ट्रगीत का सामुहिक गान किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रावत खां ने समस्त पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा पार्षदों सहित समस्त नागरिक गणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं और उन्होंने शहर के विकास, जन समस्याओं के निस्तारण एवं समस्त पालिका दायित्वों के निष्ठाभाव से निर्वहन करने एवं संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की भावना अभिव्यक्त की। प्रारंभ में साफे पहना कर पालिकाध्यक्ष रावत खां, ईओ हरेन्द्र चौधरी व पार्षद सुमित्रा आर्य का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठतम पार्षद सुमित्रा आर्य, पार्षद राजेश भोजक, पूर्व पार्षद विजय कुमार भोजक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय बारासा, अखिलेश पारीक, लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार, वेदप्रकाश गुर्जर, महेन्द्र कुमार जमादार, भंवरसिंह दुजार, आत्माराम आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

आत्मबल के बिना अहिंसा को नहीं अपनाया जा सकता- अजय असवाल (निदेशक, शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

शहर चुनें

Follow Us Now