क्यों फल-फूल रहा है मादक द्रव्यों का अवैध कारोबार? लाडनूं में एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, की जा रही है उसके साथियों की पड़ताल, लगातार जारी रहेगा पुलिस अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्यों फल-फूल रहा है मादक द्रव्यों का अवैध कारोबार?

लाडनूं में एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, की जा रही है उसके साथियों की पड़ताल, लगातार जारी रहेगा पुलिस अभियान

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से विभिन्न तरह के मादक द्रव्यों का अवैध कारोबार फलने-फूलने लगा है। हालांकि पुलिस इस ओर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, लेकिन ये अवैध कारोबारी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने से भी नहीं चूकते। डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने इस कारोबार के खिलाफ जिले भर में लगातार अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत पुलिस थाना लाडनूं ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 28.57 ग्राम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तार आरोपी दिलीप विश्नोई से अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी दिलीप बिश्नोई ने पुलिस को बताया है कि उसने यह मादक पदार्थ बाबूलाल बिश्नोई निवासी अजयपुरा की ढाणी थाना जायल से लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई

लाडनूं थानाधिकारी शिम्भुदयाल मीणा ने मय पुलिस जाप्ता 28 जनवरी को शाम करीब पौने आठ बजे गश्त के दौरान लाडनूं के हाईवे पर गणगौर होटल के पास लुहार गाडा की तरफ सड़क पर एक व्यक्ति संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। वह व्यक्ति पुलिस सहित पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। उसे रोक कर पूछताछ व तलाशी की कार्रवाई की गई। इस संदिग्ध व्यक्ति दिलीप विश्नोई (30) पुत्र रामप्रताप विश्नोई निवासी रोटू (पुलिस थाना जायल) की तलाश ली गई, तो उसके पेंट की जेब से एक थैली में रखी हुई 28.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुई। आरोपी दिलीप विश्नोई को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना लाडनूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर आरोपी से घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान जारी है। यह समस्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीडवाना तथा वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह चारण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के नेतृत्व में प्रोबेशनरी आरपीएस सुश्री ऋतु कुमारी, सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह, कांस्टेबल सुखाराम, शिवशंकर, मुकेश और सुरेश कुमार टीम में शामिल रहे। मामले की जांच जसवंतगढ पुलिस थाना प्रभारी कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now