लाडनूं में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली ऑनलाइन सुरक्षा की शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली ऑनलाइन सुरक्षा की शपथ

लाडनूं (kalamkala.in)। अंतरराष्ट्रीय ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026’ के अवसर पर मंगलवार को यहां पीएम श्री विद्यालय केसर देवी बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और जौहरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजीटल दुनिया के खतरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके सिखाना था। कार्यशाला की मुख्य गतिविधियों में शपथ ग्रहण और तकनीकी सत्र रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ की शपथ दिलाई। सभी ने जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का उपयोग करने और साइबर अपराधों से बचने का संकल्प लिया।तकनीकी सत्र में योगेश कुमार वर्मा ने कार्यशाला में साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए, जिसमें पासवर्ड की मजबूती, सोशल मीडिया की प्राइवेसी और संदिग्ध लिंक्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के असिस्टेंट प्रोग्रामर पप्पू सिंह और सूचना सहायक (इम्फैर्मेशन असिस्टेंट) सुनील कुमार तकनीकी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यशाला में विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट की सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि व्यक्तिगत सुरक्षा।कार्यशाला के अंत में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने आगंतुक टीम का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now