डेह के पवन पहाड़िया को ‘बाल साहित्य विभूषण सम्मान’ से नवाजा गया, नाथद्वारा में साहित्य मंडल संस्थान ने किया समारोह पूर्वक सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डेह के पवन पहाड़िया को ‘बाल साहित्य विभूषण सम्मान’ से नवाजा गया,

नाथद्वारा में साहित्य मंडल संस्थान ने किया समारोह पूर्वक सम्मान

डेह (kalamkala.in)। श्रीनाथजी के दरबार श्रीनाथद्वारा में साहित्य मंडल संस्थान द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में डेह (नागौर) के हिंदी व राजस्थानी भाषा के बाल साहित्यकार पवन पहाड़िया को श्री भगवतिप्रसादजी देवपुरा स्मृति समारोह 2026 के अवसर पर ‘श्री ललितशंकर दीक्षित स्मृति सम्मान’ के साथ ‘बाल साहित्य विभूषण’ की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। साहित्य मण्डल के अध्यक्ष श्यामाप्रसाद देवपुरा ने बताया कि पवन पहाड़िया ने हिंदी व राजस्थानी में अब तक तीन दर्जन पुस्तकें लिखकर बाल साहित्य सृजन के क्षेत्र में अनूठा मुकाम हासिल किया है। पहाड़िया को साहित्य अकादमी नई दिल्ली सहित बीसियों संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। ये राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए भी वर्षों से लगे हुए हैं तथा संस्थान नेम प्रकासण के माध्यम से अब तक प्रदेश के 130 मायड़ भासा के साहित्यकार सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे भाषा-प्रेमी साहित्यकार को सम्मानित कर यह संस्थान भी गौरवान्वित है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now