78वें अणुव्रत स्थापना दिवस का आयोजन एक मार्च को, बैठक आयोजित, होंगी जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां संचालित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

78वें अणुव्रत स्थापना दिवस का आयोजन एक मार्च को, बैठक आयोजित,

होंगी जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां संचालित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय अणुव्रत भवन में अणुव्रत समिति लाडनूं की एक बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आगामी 1 मार्च को 78वें अणुव्रत स्थापना दिवस मनाए जाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने स्थापना दिवस पर आयोज्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अणुव्रत के मूल्यों को आत्मसात् करने का संकल्प दिवस है। इसे सब सदस्यों को मिल कर गरिमामय एवं प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी ‘मंगल’ ने कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर दिया और कहा कि प्रत्येक गतिविधि समयबद्ध, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए, ताकि अणुव्रत की विचारधारा समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। इससे पूर्व समिति की मंत्री श्रीमती राज कोचर ने गत बैठक की कार्रवाई का वाचन किया तथा अणुव्रत विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कपड़े के थैलों का लोकार्पण

बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत एक विशेष पहल करते हुए श्रीमती राज कोचर एवं भरत कोचर के सौजन्य से तैयार कराए गए पर्यावरण संदेशों से युक्त कपड़े के थैलों का लोकार्पण किया गया। ये थैले लाडनूं शहर में वितरित किए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। बैठक में नवीन नाहटा, प्रेम कुमार बेगवानी, आलोक कोठारी, धनपत बेगवानी, बिंदु बैद, सुमन बैद, कंचन चौरडिया, राजू पगारिया, शायर बेगवानी, कमला देवी चौरडिया, जंवरी देवी कोटेचा, प्रेम बैद, सपना जैन भंसाली, प्रेम प्रकाश सोनी, सिद्धार्थ जैन, प्रकाश सुराणा, राजेश नाहटा, प्रेमलता बैद, संगीता नाहर सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के बाद महाश्रमण विहार में विराजित अणुव्रत प्रभारी मुनिश्री मनन कुमार ने मंगल पाठ सुनाया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now