एक आजाद पंछी हुआ कोमल मोहपाश में कैद, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने जयपुर में भव्य समारोह में रचाया अपना विवाह, सैंकड़ों राजनीतिक-सामाजिक शख्सियतों ने दिया आशीर्वाद, हजारों लोगों ने शिरकत कर मनाया उत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एक आजाद पंछी हुआ कोमल मोहपाश में कैद,

लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने जयपुर में भव्य समारोह में रचाया अपना विवाह, सैंकड़ों राजनीतिक-सामाजिक शख्सियतों ने दिया आशीर्वाद, हजारों लोगों ने शिरकत कर मनाया उत्सव

लाडनूं/जयपुर (kalamkala.in)। लाडनूं विधायक मुकेश भाकर सोमवार 9 मार्च को वैवाहिक बंधन में बंधते हुए अपनी आजाद जिंदगी को छोड़ कर कोमल मीणा के मोहपाश में सदा के लिए जकड़ लिए गए। जयपुर के ईडन गार्डन के एंजेल रिसोर्ट में हुए इस शादी समारोह का आयोजन किसी फाइव स्टार स्टाईल में किया गया। राजस्थान और हरियाणा के दूरदराज से पहुंचे हजारों युवाओं ने अत्यधिक उत्साह और भागदौड़ के साथ इस विशेष विवाह में अपना अपूर्व योगदान दर्ज करवाया। जयपुर, लाडनूं, नागौर, डीडवाना आदि विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस, भाजपा आदि राजनैतिक लोगों के साथ अन्य सामाजिक, व्यावसायिक आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी जयपुर पहुंच कर विवाह में शिरकत की और इस शादी के साक्षी बने। विधायक भाकर की जज जोड़ायत कोमल ने भी शादी की हर रस्म को बेखौफ पूरे उत्साह के साथ निभाया। अग्नि की साक्षी में फेरे खाकर वेद मंत्रों के माध्यम से दोनों वर-वधु आजीवन के लिए दाम्पत्य सूत्र में बंध कर एकाकार बन गए। इस शादी समारोह में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने फेरों आदि रस्म में मौजूद रह कर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, डॉ. सीपी जोशी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया आदि शख्सियतों ने विवाह समारोह में उपस्थित होकर नवदम्पत्ति को आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान कीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now