प्रत्येक हिंदू घर से सभी सदस्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हों- रुद्र कुमार,
लाडनूं में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी में सांवरमल प्रजापत संयोजक बने




लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में हर वर्ष आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर स्थानीय रामद्वारा सत्संग भवन में लाडनूं नगर के प्रबुद्ध जनों की बैठक का आयोजन किया जाकर सभी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य वक्ता रुद्रकुमार ने भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला व सभी को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देना अपने पुण्यकर्म का प्रभाव मानते हुए दायित्वों को निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में पूरा समाज एकजुट होकर एक साथ निकले। प्रत्येक हिंदू घरों से सभी सदस्य इस रामनवमी शोभायात्रा में शामिल अवश्य हों।
शोभायात्रा समिति की नई कार्यकारिणी गठित की
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ताराचंद सांगेला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक बजरंग लाल यादव के सान्निध्य में आयोजित इस बैठक में श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। वर्ष 2026 के लिए घोषित नवीन समिति में संयोजक सांवरमल प्रजापत को बनाया गया है तथा राजकुमार पारीक, रामावतार गुर्जर, हंसराज सोनी व भगीरथ रैगर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। हर वर्ष की तरह कार्यक्रम अर्थ समिति में सुरेश कुमार जाजू, बृजेश महेश्वरी, दीनदयाल पंसारी, पदमचंद जैनाग्रवाल, नितेश माथुर, रमेश कुमार सिंधी, पृथ्वी सिंह जेतमाल व पवन महेश्वरी को तय किया गया। झांकियों के लिए संपर्क हेतु अमित डांवर ल केशव पारीक को तय किया गया। पूर्व संयोजक पृथ्वी सिंह जेतमाल ने नवीन कार्यकारिणी को दुपट्टा पहनकर कर उनका स्वागत किया व आगामी कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपना सहयोग निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। इस बैठक में समिति के सदस्यों को विभिन्न दायित्वों का प्रभार भी सौंपा गया।
बैठक में इन सबकी रही उपस्थिति
बैठक में सुशील पीपलवा, जगदीश पारीक, फूलचंद जालान, राजकुमार पंवार, जितेंद्र सिंह, मोहन सिंह चौहान, सीताराम गौतम, नारायण शर्मा, नेमाराम भानावत, भंवरलाल हरिजन, प्रमोद शर्मा, सुमित जांगिड़, निर्मल आर्य, रामसिंह रैगर, गंगाराम रैगर, नरेन्द्र दाधीच, रामानंद गुर्जर, जेपी माली, चौथमल किल्ला, राजेश भोजक, राधेश्याम सांखला, आशाराम रैगर, नौरतन मल रैगर, राधेश्याम किला, निर्मल दाधीच, हेमराज भोजक, जयंत भोजक, ललित जाजू, गजराज सांखला, खुमाराम, रामनिवास पुरी, नवीन जैन, नारायण मौर्य, राकेश भोजक, मनीष भोजक, रूपेश सांखला सहित प्रमुख लोगों सहित नगर के सभी समाजों के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि व मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एडवोकेट नरेन्द्र भोजक ने किया।







