भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गणगौर उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों और लोकनृत्य से धूम मचाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गणगौर उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीतों और लोकनृत्य से धूम मचाई

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा आयोजित ‘गणगौर कार्यक्रम’ में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लेकर लोकगीतों और लोकनृत्य की छटा बिखेरी।कार्यक्रम में परिषद् की महिला सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। शाखा संरक्षक सुशील पीपलवा के निवास पर यह भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सामुहिक गणगौर पर्व के आयोजन में महिलाओं के पारंपरिक राजस्थानी गीतों और मनमोहक लोक नृत्यों ने चार चाँद लगा दिए। ​परिषद की वरिष्ठ सदस्या निर्मला जांगिड़ व शारदा पीपलवा ने इस अवसर पर विधि-विधान से ईसर व गणगौर की पूजा की। कार्यक्रम में परिषद् की सदस्या ज्योत्स्ना सोनी, तारामणि चौहान, रेखा सोनी, कविता माथुर, अंशु जाजू, राधिका सारस्वत, अक्षय राठौड़, आशा शर्मा, मंजू चौहान, बबिता पंसारी, भगवती जाजू, ज्योति चौहान, पूजा जांगिड़, पूनम पीपलवा और माया सोनी ने शामिल रहीं। भाविप की प्रांतीय संस्कार संयोजिका दिव्या माथुर ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now