जैविभा विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस समारोह 20 मार्च को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय का 36वां स्थापना दिवस समारोह 20 मार्च को

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का 36वां स्थापना दिवस 20 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे सुधर्मा सभा में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य मे आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ करेंगे। स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा में शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे होगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैविभा विश्वविद्यालय के आचार्य महाश्रमण आॅडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में अध्ययन, अनुशासन और खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि शैक्षणेत्तर क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दी जाने वाली विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रोमांचक योग प्रदर्शन द्वारा समारोह लुभावना बनेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now