डीडवाना की पीर पहाड़ी पर अवैध खनन के कारण गई एक बच्चे की जान, दो दिनों से लापता था बालक, गड्ढे के पानी में उतरा बच्चा डूबा, साथी बालकों ने डर के मारे बात छिपाई, पुलिस जांच जारी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना की पीर पहाड़ी पर अवैध खनन के कारण गई एक बच्चे की जान, दो दिनों से लापता था बालक,

गड्ढे के पानी में उतरा बच्चा डूबा, साथी बालकों ने डर के मारे बात छिपाई, पुलिस जांच जारी 

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। यहां बालिया गांव के पास पीर पहाड़ी पर हो रहे अवैध खनन के चलते बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर जांच करते हुए सुराग लगने पर पहाड़ी के गड्ढे तक पहुंची और बालक के शव को बाहर निकाल कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां बालक के शव का पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालक दो दिनों से लापता था।

खेलते हुए अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबा

यह बालक पीयूष शर्मा (12 वर्ष) निवासी मारवाड़ बालिया दो-तीन दिन पूर्व अपने कुछ साथी बालकों के साथ खेलते हुए रिंग रोड स्थित पीर पहाड़ी दरगाह के पास पहुंचा था, तथा वहां पानी के गड्ढे में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन वह गहरे पानी तक चला गया और वापस नहीं निकल पाया और वहीं पानी में समा गया। उसके साथी बच्चे डर गए और वहां उसे छोड़ कर वहां से वापस लौट गए। पीयूष के खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचने पर परिवार उसकी तलाश की और नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को देकर गुमसुदगी दर्ज करवाई।पुलिस ने पीयूष के साथी बच्चों से मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो बच्चों ने पीर पहाड़ी में बने खड्डा में नहाने व समाने की बात कही। तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया एवं मामले की आगे जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now