शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता एवं रोशनी व्यवस्था में सुधार को लेकर किया नगर पालिका के ईओ हरेन्द्र चौधरी का सम्मान, श्री रघुनाथ मंदिर गणगौर सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता एवं रोशनी व्यवस्था में सुधार को लेकर किया नगर पालिका के ईओ हरेन्द्र चौधरी का सम्मान,

श्री रघुनाथ मंदिर गणगौर सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। नवगठित श्री रघुनाथ मंदिर गणगौर मेला समिति द्वारा शनिवार को नगर पालिका लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी का स्वागत किया गया। शहर की साफ-सफाई, सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था, समस्याओं के निस्तारण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में श्रेष्ठतम कार्य करते हुए अपनी दक्ष प्रशासनिक क्षमता के प्रदर्शन के लिए मेला समिति द्वारा निर्णय लेते हुए अधिशाषी अधिकारी का सम्मान उन्हें साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद अन्य प्रमुख अतिथियों का सम्मान भी मेला समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री रघुनाथ मंदिर गणगौर मेला समिति के पदाधिकारियों ने इस गणगौर मेले को सफल व सुव्यवस्थित बनाने के लिए पालिका प्रशासन से सहयोग करने का आग्रह किया। अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने गणगौर मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, नगर पालिका के विधि सलाहकार गोविन्द सिंह कसूम्बी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतमदत्त शास्त्री, श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद, पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, पार्षद बछराज नागपुरिया एवं अन्य समिति के पदाधिकारी तथा सदस्यों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now