लाडनूं के आशु सिंह लाछड़ी भारत सरकार में नेशनल हाईवे के गुणवत्ता नियंत्रक सलाहकार नियुक्त, केंद्र सरकार में लगातार तीसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूरे क्षेत्र में छाया हर्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के आशु सिंह लाछड़ी भारत सरकार में नेशनल हाईवे के गुणवत्ता नियंत्रक सलाहकार नियुक्त,

केंद्र सरकार में लगातार तीसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूरे क्षेत्र में छाया हर्ष

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र के ग्राम लाछड़ी निवासी सीमा सड़क सुरक्षा बल के पूर्व उप महानिदेशक मेजर जनरल आशु सिंह राठौड़ लाछडी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) में गुणवत्ता नियंत्रक सलाहकार नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार में आशु सिंह को लगातार यह तीसरी नियुक्ति मिली है। वे वर्तमान में यूपीएससी सलाहकार भी हैं और भारत सरकार के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क गुणवत्ता सुरक्षा के सलाहकार भी हैं। यह जानकारी राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा ने दी है। मेजर जनरल आशु सिंह लाछड़ी की भारत सरकार में यह तीसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति दिए जाने पर लाडनूं विधानसभा में क्षेत्र में सर्वत्र खुशी की लहर व्याप्त हो गई। क्षेत्र के उनके सभी शुभचिंतकों ने आशु सिंह लाछड़ी को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now