लाडनूं के मणूं गांव की श्रवण-बाधित दिव्यांग दो सगी बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मणूं गांव की श्रवण-बाधित दिव्यांग दो सगी बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड क्षेत्र के गांव मणूं निवासी श्रवण बाधित दिव्यांग दो सगी बहिनों ने 27वीं राष्ट्रीय डेफ सीनियर स्पोर्टस चैम्पियनशिप चंडीगढ़ (पंजाब) की लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अपने गांव का ही नहीं, राज्य का नाम भी रोशन किया है। दोनों बहिनें अध्यापिकाएं हैं। इनमें से एक सुश्री दीपा कंवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुडास में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं और दूसरी बहन सुश्री नूतन कंवर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ (पांचवा कुचामन) में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। दीपा कंवर ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लॉन टेनिस खेल में मिक्स डबल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल प्राप्त किया। यह इसका लगातार द्वितीय मैडल है। पिछले वर्ष भी अहमदाबाद में आयोजित इसी प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल प्राप्त किया था।सुश्री नूतन कंवर ने सिंगल लॉन टेनिस एकल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का चौथा स्थान प्राप्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now