लाडनूं के वीर हनुमान मंदिर के दिवंगत पुजारी जेठमल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, उनकी बालाजी की अटूट भक्ति, आस्था और विश्वास को सबने किया याद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वीर हनुमान मंदिर के दिवंगत पुजारी जेठमल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित,

उनकी बालाजी की अटूट भक्ति, आस्था और विश्वास को सबने किया याद

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वीर हनुमान मंदिर के पुजारी जेठमल शर्मा के देवलोकगमन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर में हनुमान जयंती पर आरती के पश्चात हुई इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विनोद पटवारी, संतोष पटवारी, हुलास प्रजापत, शिवप्रसाद स्वामी, ओमप्रकाश भोजक, ओम प्रकाश विश्नोई, नरेंद्र स्वामी, अनूप तिवाड़ी आदि श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिवंगत पुजारी जेठमल के जीवन पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बालाजी की भक्ति में लगा दिया था। जेठमल पुजारी का जन्म विक्रम संवत 2018 में ग्राम भीमसर में सरपंच नन्दलाल देरासरी के यहां हुआ था। वे अपनी बाल्यावस्था में ही अध्ययन से मुख मोड़ बालाजी महाराज की सेवा में लीन होने लगे। घरवालों के बार-बार समझाने के बावजूद भी उन्होंने भगवान की भक्ति को ही अपना परम धर्म माना। इनका वैवाहिक जीवन भी समय-चक्र के साथ शुरु हुआ। परिवार में इनका अपनेसभी भाईयों-भतीजों से गहरा प्रेम रहा। समय के साथ चलते हुए ये लाडनूं आकर बालाजी की भक्ति में लग गए और बालाजी के चरणों में ही अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रेम, सादगी और भक्ति से भरे इनके जीवन और भावनाओं से इनको वीर हनुमान से शक्ति का वरदान मिला। इनकी पूजा में मंदिर में आकर जो भी शामिल हुआ, उसकी मनोकामना पूरी हुई। रोगों आदि के लिए इनके द्वारा दिया हुआ झाड़ा भी असरदार होता था। अपने जीवन के अंतिम दिन वे सदैव की भांति बालाजी की पूजा करने के लिए घर से निकले। लेकिन, तबियत नाजुक होकर गंभीर हो गए। इनका जीवन इतना ही था और वे गत 22 मार्च को देवलोकगमन कर गए। श्रद्धांजलि देने वालों ने सभा में कहा कि जेठमल पुजारी भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन वे सबके दिलों में हमेशा रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

शहर चुनें

Follow Us Now