लाडनूं के गांवों में रविवार को रहेगी 7 घंटे बिजली बंद
लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र के बाकलिया व बल्दू के 33 के.वी. सब स्टेशनों से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत सप्लाई रविवार 5 अप्रेल को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियन्ता (ग्रामीण) अवधेश कुमार बैरवा ने बताया कि 33 के.वी. सब स्टेशन की अति आवश्यक मरम्मत के कारण 5 अप्रेल को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाकलिया व बल्दू 33 के.वी. सब स्टेशन से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत सप्लाई विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।




