श्यामपुरा में गवालिया बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिक उत्सव 6 से 15 अप्रैल तक, श्रीराम कथा में अमृतराम जी महाराज करेंगे कथावाचन, कलश यात्रा से होगा भव्य शुभारंभ, रक्तदान शिविर का होगा विशेष आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्यामपुरा में गवालिया बालाजी मंदिर का 15वां वार्षिक उत्सव 6 से 15 अप्रैल तक,

श्रीराम कथा में अमृतराम जी महाराज करेंगे कथावाचन, कलश यात्रा से होगा भव्य शुभारंभ, रक्तदान शिविर का होगा विशेष आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम श्यामपुरा में गुवालिया बालाजी मंदिर विकास समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 15वां वार्षिक उत्सव 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गवालिया बालाजी के इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति के हरनाथ पूनिया ने बताया कि उत्सव के तहत 6 अप्रैल से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कथा का वाचन रामस्नेही संप्रदाय के संत अमृतराम महाराज (पुष्कर) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।उत्सव का शुभारंभ 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा गांव के ठाकुरजी के मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now