लाडनूं की सानिया चौधरी का ऑल इंडिया बार एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मान, सर्वोच्च न्यायालय में विधि इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं सानिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की सानिया चौधरी का ऑल इंडिया बार एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मान,

सर्वोच्च न्यायालय में विधि इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं सानिया

लाडनूं/ नई दिल्ली (kalamkala.in)। नई दिल्ली के संवैधानिक सभागार में आयोजित भव्य अधिवक्ता सम्मान समारोह में लाडनूं निवासी सुश्री सानिया चौधरी को सम्मानित किया गया। सुश्री सानिया चौधरी वर्तमान में एलएलबी की छात्रा हैं एवं सर्वोच्च न्यायालय में विधि इंटर्न के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान विधिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं अध्ययन में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।यह समारोह ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।सुश्री सानिया चौधरी, सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के अधिवक्ता बजरंग लाल जाट की सुपुत्री हैं। इस सम्मान के लिए उन्हें लोगों ने बधाइयां एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now