डीडवाना जिला प्रशासन ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प, जिला प्रशासन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिला प्रशासन ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प,

जिला प्रशासन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना (kalamkala.in)। महान समाज सुधारक और विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद कर महात्मा फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने महात्मा फुले के सत्यशोधक समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके क्रांतिकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह के साथ-साथ आगामी दिनों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर 12 से 14 अप्रैल तक राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों में सामाजिक न्याय और संविधान जागरूकता से जुड़े विभिन्न ऑनलाइन क्विज और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही 13 अप्रैल को टाउन हॉल में बाबा साहब अंबेडकर के जीवनवृत पर एक व्याख्यान का आयोजन भी किया जायेगा और 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा।इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, महिला अधिकारी विभाग के सहायक निदेशक जयप्रकाश, आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल, कृषि विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now