लाडनूं ब्लॉक की वाक्पीठ संगोष्ठी जसवंतगढ़ में 20 व 21 अप्रेल को
लाडनूं (kalamkala.in)। शिविरा पंचांग के निर्देशानुसार लाडनूं ब्लॉक के संस्था प्रधानों की वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन 20 व 21 अप्रेल को जसवंतगढ़ के श्री जगन्नाथ तापड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। इस वाक्पीठ संगोष्ठी में लाडनूं ब्लॉक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधान भाग लेंगे।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडनूं के आदेशानुसार एक वाक्पीठ समिति का गठन किया गया है। इस वाक्पीठ संगोष्ठी के आयोजन के लिए सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ द्वारा भोजन एवं अन्य सुविधाओं का सहयोग किया जा रहा है, जिसका शिक्षक समुदाय द्वारा स्वागत किया गया है।






