लाडनूं में बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, सम्पर्क के लिए दूरसंचार नम्बर जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, सम्पर्क के लिए दूरसंचार नम्बर जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखण्ड क्षेत्र में संभावित बाल विवाह के आयोजनों पर प्रभावी रोकथाम कायम करने को लेकर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के निर्देश पर तहसील कार्यालय लाडनूं में ‘नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किया गया है। उपखण्ड लाडनूं में बाल विवाह की किसी भी सूचना पर प्रभावी ढंग से रोकथाम व नियंत्रण के लिये तहसील कार्यालय के कमरा नंबर 03 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01581-294095 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। उपखण्ड प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर देवें, जिससे बाल विवाह पर सक्षम रोकथाम की जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now