लाडनूं के गैनाणा की बहू पिंकी चौधरी का हुआ आर.ए.एस. में चयन
लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र के ग्राम गैनाणा की बहू पिंकी चौधरी का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 (आरएएस) में हुआ हूं। ग्रामीण परिवेश में किसान के घर में पली हुई पिंकी चौधरी का प्रशासनिक सेवा में चयन होना पूरे गांव गेनाणा के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त क्षेत्र वासियों के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि गैनाणा गांव में आज़ादी के बाद से ही लगातार प्रशासनिक सेवा में चयन हो रहे हैं। यह चयन गांव की बहू-बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।






