मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। क्षेत्र के भडाणा ग्राम स्थित श्री सुदर्शन विद्यापीठ शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव में 76वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामनिवास जेठू ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाओं को विद्यालय द्वारा मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मंे पूर्व सरपंच रामनिवास, प्रधानाध्यापक बबलु सिंह, धारूराम, हरेन्द्र, भंवर सिंह, अनु कंवर, कुलदीप एवं ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।







