कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। कमला देवी सिंघवी कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कुचेरा में सत्र 2021-22 के स्नातक के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी शिंभूराम चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार बुरड़क, सतार खां आदि थे। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर अपना-अपना नृत्य पेश किया। समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व डिग्री वितरण किए गए। अंत में कॉलेज के प्रसाशक विकास सिंघवी ने आभार व्यक्त किया। विकास सिंघवी, रामस्वरूप भाटी, घनश्याम चोयल, केलाशराम भाम्बु, हंसराज पुरी, जितेन्द्र लामरोड, मनीष कुमार चतुर्वेदी, अब्दुल मतीन आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



