रिड़मलास और रींगण में ग्राम रथ पहुंचा, किया योजनाओं का व्यापक प्रचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिड़मलास और रींगण में ग्राम रथ पहुंचा, किया योजनाओं का व्यापक प्रचार

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)’ ग्राम रथों के सफल संचालन एवं सहयोग के अंतर्गत राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रथों के माध्यम से गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचाने के लिए लाडनूं विधानसभा का विकास रथ ग्राम रिड़मलास एवं रींगण पहुंचा, जहां रथ के माध्यम से राजस्थान राजस्थान सरकार की ग्राम विकास योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। रिडमलास व रींगण ग्राम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा प्रवास प्रभारी राकेश शर्मा, जिला मंत्री नितेश माथुर, एडवोकेट गोविन्दसिंह कसूम्बी, नायब तहसीलदार प्रह्लाद पारीक, पंचायत समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी, राधेश्याम सांखला एवं पंचायत समिति के रघुवीर सिंह एवं अन्य प्रमुख लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम रींगण का कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रींगण में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के आतिथ्य में आयोजित हुआ, जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा साथ ही ग्रामवासियों की पानी, बिजली, राजस्व एवं पंचायत संबंधी समस्त प्रकार की समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now