महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस-
आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन,
छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता
डीडवाना (kalamkala.in)। जिले भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूर्णतः संवेदनशील एवं सतर्क है। महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387 जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन 24X7 सक्रिय रहेगी, जिसके माध्यम से कोई भी महिला छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम, डीडवाना-कुचामन द्वारा निरंतर की जा रही है। यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सरल एवं विश्वसनीय माध्यम है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी में बिना किसी संकोच के इस सुविधा का उपयोग करें।इस पुलिस हेल्पलाइन के अतिरिक्त राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं 100 पर कॉल कर भी तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। डीडवाना-कुचामन की जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
महिलाओं में जागरूकता जरूरी
जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (IPS) द्वारा महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387 जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन 24X7 सक्रिय रहेगी, जिसके माध्यम से जिले की कोई भी महिला छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल अथवा व्हॉट्सएप के माध्यम से तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। प्राप्त शिकायतों पर पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस हेल्पलाइन की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम एवं महिला सुरक्षा यूनिट, डीडवाना-कुचामन द्वारा सत्त रूप से की जा रही है।डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। महिलाओं से अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी में बिना किसी संकोच के इस सुविधा का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार निम्नांकित हेल्पलाईन से पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
* महिला हेल्पलाइन नम्बरः- 1090 –
महिलाओं से संबंधित अपराध, छेड़छाड़, धमकी अथवा उत्पीड़न की शिकायत हेतु विशेष हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध है।
* आपातकालीन सेवा नम्बरः-112 –
किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
* पुलिस सहायता नम्बरः-100 –
कानून व्यवस्था एवं त्वरित पुलिस सहायता हेतु आमजन 100 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
Need Help (Rajcop Citizen App):- राजकॉप सिटिजन एप्प का उपयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है, इस एप्प पर एफआईआर डाउनलोड, खोये हुए सामान की गुमशुदगी दर्ज करना, मोबाईल ब्लॉक /अनब्लॉक सहित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध है।






