लाडनूं में भागवत कथा का आयोजन 21 मई से, सीताराम जी मंदिर से शुरू होगी कलश यात्रा, पंडित नरेन्द्र महाराज करेंगे कथा वाचन, 28 मई को होगा हवन और पूर्णाहुति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भागवत कथा का आयोजन 21 मई से, सीताराम जी मंदिर से शुरू होगी कलश यात्रा,

पंडित नरेन्द्र महाराज करेंगे कथा वाचन, 28 मई को होगा हवन और पूर्णाहुति

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय किल्ला परिवार द्वारा हिंदी वर्ष के ‘अधिक मास’ के अवसर पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 21 से 27 मई तक किया जाएगा। कथा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। कथा स्थल लाडनूं के पावर हाउस के पीछे स्थित चारभुजा भवन (हनुमानजी मंदिर) में रहेगा।‌ कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा द्वारा किया जाएगा। मह मंगल कलश यात्रा 21 मई को सुबह 8.15 बजे से सीतारामजी मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल चारभुजा भवन तक पहुंचेगी। व्यास पीठ पूजन के पश्चात कथा का प्रारंभ सुबह 10.15 बजे से किया जाएगा। कथा वाचन पंडित नरेन्द्र महाराज करेंगे। कथा विश्राम व समापन पर शोभायात्रा का आयोजन 27 मई को शाम 5.15 बजे से होगा, जो कथा स्थल से शुरू होकर सीतारामजी मंदिर तक पहुंचेगी। 28 मई को सुबह 10.15 हवन एवं पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now