दशरथ सिंह बरड़वा बने राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी हनुमान सिंह रूल्याणी की देखरेख में हुआ चुनाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दशरथ सिंह बरड़वा बने राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष,

चुनाव अधिकारी हनुमान सिंह रूल्याणी की देखरेख में हुआ चुनाव

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। राजपूत युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार 24 मई को मोर्चा के प्रदेश कार्यालय (33 बसन्त विहार, वैशाली मार्ग, जयपुर) में करवाया गया। चुनाव प्रभारी हनुमान सिंह रूल्याणी की देखरेख में हुए इस चुनाव में प्रदेश भर से आए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के बरड़वा निवासी दशरथ सिंह बरड़वा शेखावत को फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना तय किया गया। निर्वाचन अधिकारी हनुमान सिंह रुल्याणी ने दशरथ सिंह को फिर अगले 3 वर्ष के लिए राजपूत युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। यह घोषणा करते हुए चुनाव प्रभारी हनुमान सिंह रूल्याणी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने एकमत होकर दशरथ सिंह बरड़वा पर भरोसा जताया है। दशरथ सिंह बरड़वा शेखावत ठिकाना बरड़वा (डीडवाना, नागौर) के निवासी हैं और वर्तमान में पिछले 27 वर्षों से जयपुर में निवासरत हैं। वे लम्बे समय से राजपूत समाज एवं युवा हितों के लिए संघर्षरत हैं। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा का सभी कार्यकर्ताओं ने साफा-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दशरथ सिंह ने कहा कि, राजपूत समाज के युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ईडब्ल्यूएस आरक्षण, युवाओं को रोजगार एवं समाज में एकता उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेंगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के राजपूत युवा उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now