राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास नरवार का एक दिवसीय लाडनूं दौरा 27 को, लाडनूं में स्वागत, सभा और वरिष्ठजनों से होगा आत्मीय संवाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास नरवार का एक दिवसीय लाडनूं दौरा 27 को,

लाडनूं में स्वागत, सभा और वरिष्ठजनों से होगा आत्मीय संवाद

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद् के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास नरवार अपने सांगठनिक लक्ष्य ‘भारत के अंतिम व्यक्ति तक संविधान’ पहुंचाने और लाभान्वित करने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रवास कर सामाजिक सम्पर्क कायम कर रहे हैं। अपने इस अभियान के तहत वंचित नेता विकास नरवार का ‘एक दिवसीय सामाजिक प्रवास’ लाडनूं में 27 मई बुधवार को प्रवास रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता भागचंद चिंडालिया ने बताया कि उनका प्रवास स्थल लाडनूं की वाल्मिकी बस्ती में रहेगा। वाल्मीकि बस्ती में एक आम सभा का आयोजन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा, जिसमें विकास नरवार पूरे समाज को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरवार का लाडनूं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। वे अपने लाडनूं प्रवास के दौरान यहां के वंचित समाज के वरिष्ठजनों व समाजसेवियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद करेंगे। नरवार प्रदेश के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए मंगलवार को बीदासर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बीदासर करने के बाद बुधवार को लाडनूं आएंगे। यहां से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात् अपराह्न 3 से 4 बजे के बीच यहां से फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now