सभी लाडनूं वासी शहर की स्वच्छता का फीडबैक अवश्य दें- ईओ हरेन्द्र चौधरी,
लाडनूं में पालिका कर्मी करेंगे सर्वे, नागरिक स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग का फीडबैक लिंक और क्यूआर कोड़ से भी दे सकेंगें
लाडनूं (kalamkala.in)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शहरों की स्वच्छता का आकलन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के 500 अंक निर्धारित किए गए है, जो नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिग को सीधे प्रभावित करेंगें। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत लाडनूं नगर पालिका क्षेत्र में भी सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारी के माध्यम से विभिन्न वार्डो में नागरिकों से स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है। इसके अलावा शहर के नागरिक लिंक https://sbmurban.org/feedback और QR कोड को स्कैन करके भी अपना फीडबैक दे सकेंगें। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने सभी शहरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में फीडबैक देने की अपील की है।






