सेवा दिवस के रूप में मनाया आनंदपाल सिंह का जन्मदिन, लाडनूं में गौसेवा और जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया








लाडनूं (kalamkala.in)। आनंद परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में आनंदपाल सिंह सांवराद के जन्मदिवस पर 31 मई रविवार को क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौसेवा की गई और जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया तथा समिति के सदस्यों ने किट उपलब्ध किया। समिति के सदस्यों ने मिलकर लाडनूं क्षेत्र में सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गायों को तरबूज और गुड़ खिलाया गया, गरीबों को राशन किट दिए गए, वृक्षारोपण किया गया और सामुहिक रूप से केक काट कर जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सबने गौसेवा, वृक्षारोपण, जरूरतमंदों की सेवा-मदद, परोपकार और अन्याय-अत्याचार का विरोध करने का संकल्प प्रकट किया गया। एडवोकेट सुमन रूपेंद्र पाल सिंह सांवराद ने बताया कि लाडनूं में विभिन्न जगह गरीब और लाचार लोगों को खाना खिलाया गया और किट उपलब्ध करवाया गया। गौ माता को तरबूज खिलाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में यह जन्मदिन ‘आनंद दिवस’ रूप में मनाया गया। लाडनूं में कनिका, रूपेंद्र पाल सिंह, रुबीना, हनुमान बिरड़ा, पुरखाराम सुनारी, हरिराम बिरड़ा, ज्ञाना राम, पुनाराम, दुर्गाराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






