निम्बी जोधां में अधिकारियों ने किया जनगणना निरीक्षण, सभी तैयारियां मिलीं संतोषजनक
लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां में जनगणना निरीक्षण कार्य के तहत सोमवार को भीकू लाल सारड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बी जोधां में प्रगणकों व सुपरवाइजरो के साथ मीटिंग कर जनगणना कार्य समय पर पूर्ण व सटीक डाटा भरने हेतु निर्देशित किया। सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी प्रह्लाद राय पारीक, चार्ज जनगणना ऑफिस इंचार्ज राकेश शर्मा, जिला मास्टर ट्रेनर दिनेश पुरी व रामनिवास स्वामी ने यह निरीक्षण किया, जिसमें फील्ड कार्य, व्यवस्थाएं और दस्तावेज जांचने के बाद अधिकारियों को सभी तैयारियां संतोषजनक मिलीं व जनगणना संबंधित टेक्निकल समस्या का डीएफटी द्वारा तुरन्त निस्तारण किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर रविंद्र सिंह, मदन दुसाद, नवरत्न स्वामी, राजेंद्र प्रसाद प्रगणक दीनदयाल, नरेंद्र भोजक, रामचंद्र खीचड़, हरेंद्र गेणा, ओमप्रकाश खीचड़, खेता राम, मुरलीधर, सुनील, सुरेश, ओम थालोड, सत्यनारायण, हनुमंत सिंह आदि उपस्थित रहे।






