लाडनूं की नई एसडीएम एवं ललित वर्मा का भारत विकास परिषद ने किया सम्मान, डाकघर में किया जल मंदिर का लोकार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की नई एसडीएम एवं ललित वर्मा का भारत विकास परिषद ने किया सम्मान, डाकघर में किया जल मंदिर का लोकार्पण

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा चलाए जा रहे संपर्क पखवाड़ा के तहत मंगलवार को लाडनूं की नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी ममता लहुआ से सभी कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की और उनका दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीए नीतेश माथुर ने एसडीएम को भारत विकास परिषद के लाडनूं क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के स्थाई प्रकल्प के तहत लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय के एमरजेंसी वार्ड को परिषद द्वारा गोद लिया हुआ है। परिषद की ओर से गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शहर के पांच प्वाइंट पर जल मंदिर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने सभी परिषद सदस्यों का परिचय प्राप्त किया और भारत विकास परिषद का आभार जताया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत विकास परिषद के आगामी कार्यक्रम में वे शामिल होने की कोशिश करेंगी। इसी तरह संपर्क पखवाड़ा के अन्तर्गत ही परिषद के पूर्व वरिष्ठ सदस्य ललित कुमार वर्मा से सभी परिषद सदस्यों ने आत्मीयता से भेंट करते हुए उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम ली और परिषद के आगामी गतिविधि की जानकारी देते हुए उनका परिषद की परम्परा से दुपट्टा, शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर गरिमामय सम्मान किया। भारत विकास परिषद् लाडनूं ने अपने सम्पर्क पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नवपदस्थापित उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहुआ के अलावा वयोवृद्ध सदस्य ललित कुमार वर्मा के निवास पहुंचकर उनका सम्मान भी इसी प्रकार किया। साथ ही परिषद कार्यकर्ताओं ने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत नगर में चल रहे विभिन्न जल मंदिरों की श्रृंखला में मुख्य डाकघर में जल मंदिर का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर शाखा संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, हंसराज सोनी, प्रांतीय वित्त सचिव पुरुषोत्तम सोनी, शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, प्रांतीय अंकेक्षक सीए नीतेश माथुर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now