निम्बी जोधां में सांड (नंदी) को तेजाब से जलाने पर फैला लोगों में गहरा रोष, गौ चिकित्सालय में करवाया गया इलाज, पुलिस को दी गई रिपोर्ट, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार अरने की उठी मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में सांड (नंदी) को तेजाब से जलाने पर फैला लोगों में गहरा रोष,

गौ चिकित्सालय में करवाया गया इलाज, पुलिस को दी गई रिपोर्ट, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार अरने की उठी मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम निम्बी जोधां में एक गौवंश (सांड) को तेजाब या अन्य पदार्थ से जलाने को लेकर निम्बी जोधां लाडनूं, जसवंतगढ़ और आसपास के अन्य क्षेत्रों में लोगों में गहरा रोष है और सभी इस तरह की कारस्तानी करने वाले अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सभी गोरक्षा दलों, नागौर के विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय और कामधेनु सेना तथा अन्य सभी गौ सेवकों ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और सांड पर तेजाब डालने के इस प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ निम्बी जोधां पुलिस थाना को ग्रामवासियों की ओर से एफआईआर देकर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम निम्बी जोधां में 5 जून को एक सांड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया। यह अपराध करने वाला जो भी अज्ञात व्यक्ति है, उसका पता लगा कर तुरंत उस पर प्रभावी और सख्त कार्यवाही की जाए। मंगलवार को पुलिस को दी गई इस रिपोर्ट पर अरविंद पारीक, हरीराम खीचड़, विष्णु दत्त पारीक, मदनलाल ठोलिया, कार्तिक दर्जी, कन्हैयालाल, भवानी भोजक, हिम्मता राम, रोहित भार्गव, नारायण, विकास, सुमित आदि शामिल थे।

घाव लेकर भटकते नंदी को गौ भक्तो ने गौ चिकित्सालय भिजवाया

इस अमानवीय कृत्य द्वारा घायल किए गए नन्दी को कामधेनु सैनिकों ने रेस्क्यू कर गो चिकित्सालय नागौर भिजवाया। निम्बी जोधा ग्राम में असामाजिक तत्वों ने इस निराश्रित नन्दी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे गंभीर घायल कर दिया था। इस अमानवीय कृत्य के कारण नन्दी के शरीर पर गहरे घाव हो गये और अत्यंत पीड़ादायक अवस्था में इधर-उधर भटक रहा था। इसकी सूचना स्थानीय गौभक्तों ने कामधेनु सेना के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द पारीक को दी। सूचना मिलते ही पारीक ने अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल नन्दी की सुध ली। इसके पश्चात् नन्दी को वीर तेजाजी गो सेवा समिति की सहायता से रेस्क्यू कर गौशाला भिजवाकर उसे राहत पहुंचाई गई। इस दौरान घटनास्थल पर मदनलाल ठोलिया, विष्णु पारीक, परीसिंह, कार्तिक दर्जी, हेतकरण शर्मा, कृष्ण पूनियां, मुकेश पूनियां, हरीराम इत्यादि कामधेनु सैनिक व स्थानीय गोभक्त मौजूद रहे। कामधेनु सेना के राष्ट्रीय प्रभारी श्रवण सैन ने सभी गौभक्तों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए नंदी को बचाने में सहयोग करने और जागृति दिखाने पर समस्त कामधेनु सैनिकों व स्थानीय गोभक्तों के प्रति आभार प्रकट किया है।

गौवंश को जला कर पीड़ित करना अत्यंत निंदनीय

इधर लाडनूं की गौपुत्र सेना के प्रदेश पदाधिकारी नारायण लाल शर्मा ने निम्बी जोधां की इस वारदात को काफी गंभीर माना है तथा सामाजिक सौहार्द को क्षति पहुंचाने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। शर्मा ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की जरूरत बताई है। इसी तरह बहुत सारे गौभक्तों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए वारदात की भर्त्सना की है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गैस उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सख्ती, गैस एजेंसियों की होगी नियमित जांच तथा दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित, जिले की 3 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर लगाया 19500 रुपये का जुर्माना

शहर चुनें

Follow Us Now