लाडनूं के वार्ड संं. 26 की 91 वर्षीया बुजुर्ग महिला को लम्बे समय से रुकी हुई पेंशन मिली, शहरी सेवा शिविर में घर जाकर किया वृद्ध महिला का सत्यापन, लम्बे समय से परेशान थी गणपति देवी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वार्ड संं. 26 की 91 वर्षीया बुजुर्ग महिला को लम्बे समय से रुकी हुई पेंशन मिली,

शहरी सेवा शिविर में घर जाकर किया वृद्ध महिला का सत्यापन, लम्बे समय से परेशान थी गणपति देवी

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किये जा रहे शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का माध्यम बन रहे हैं। गुरुवार को नगरपालिका लाडनूं में आयोजित शहरी सेवा शिविर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के कार्मिक श्रवण दास स्वामी को जानकारी मिली कि शहरी क्षेत्र लाडनूं के वार्ड संख्या 26 की निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला गणपति देवी लंबे समय से अपनी रुकी हुई पेंशन को लेकर परेशान है और वह बुजुर्ग अनजान होने के कारण दफ्तर जाने में असमर्थ हैं। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्मिक श्रवण दास स्वामी ने बुजुर्ग महिला के घर जाकर महीनों से रुकी पेंशन चालू करवायी। पेंशन चालू होने पर इन माताजी का चेहरा खिल उठा। उन्होंने राज्य सरकार और विभागीय सजगता का आभार जताते हुए कहा, ‘प्रशासन ने हमारे घर आकर हमें बहुत बड़ी राहत दी है।’

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now