तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं की बैठक में किया गया तेरापंथ किशोर मंडल का गठन, प्रभारी अरिहंत घोड़ावत, संयोजक रुचित चौरडिया एवं सहसंयोजक ऋषभ बोकड़िया मनोनीत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं की बैठक में किया गया तेरापंथ किशोर मंडल का गठन,

प्रभारी अरिहंत घोड़ावत, संयोजक रुचित चौरडिया एवं सहसंयोजक ऋषभ बोकड़िया मनोनीत

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं की प्रथम कार्यसमिति की बैठक रविवार को यहां जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा में आयोजित की गई। परिषद के अध्यक्ष राजेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं के सदस्यता अभियान के संचालन एवं कार्यालय को सुव्यस्थित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस सम्बंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान अध्यक्ष राजेश बोहरा ने तेरापंथ किशोर मंडल लाडनूं के आगामी कार्यकाल 2026-27 के लिए प्रभारी अरिहंत घोड़ावत को, संयोजक रुचित चौरडिया को एवं सहसंयोजक ऋषभ बोकड़िया को मनोनीत किया। इन नवमनोनीत सदस्यों के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बैठक के प्रारंभ में श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया, जो आचार्य श्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के मंत्री राजेन्द्र खटेड़ ने किया और सभी उपस्थित सदस्यों को तत्संबंधी संकल्प करवाया। कार्यसमिति की इस बैठक का शुभारंभ ‘विजय गीत’ के साथ प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर परिषद के मंत्री पीयूष सुराणा ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष सुमित मोदी, उपाध्यक्ष प्रथम मनीष बोथरा, सहमंत्री द्वितीय विनीत बोथरा, कार्यसमिति सदस्य अभिषेक बोथरा, परामर्शक रणजीत सिंह बैद, प्रकाश कोठारी, सुनील पटावरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंत्री पीयूष सुराणा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now