वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन,

भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक लाडनूं ने जिला कलक्टर नागौर एवं डीडवाना-कुचामन के नाम के ज्ञापन यहां उपखण्ड अधिकारी श्रीमती ममता लहुआ को देकर सम्भागीय आयुक्त द्वारा रामचन्द्र टांक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक का जिला भीलवाड़ा से जिला नागौर एवं डीडवाना-कुचामन में किए गए स्थानान्तरण पर जिला नागौर एवं डीडवाना-कुचामन में ड्यूटी ज्वाईन नहीं कराने के लिए मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सम्भागीय आयुक्त के आदेश क्रमांक 97 दिनांक 02.07.2026 द्वारा रामचन्द्र टांक वरिष्ठ सहायक का स्थानान्तरण जिला डीडवाना-कुचामन एवं सुनील डिडेल, वरिष्ठ सहायक का जिला भीलवाड़ा से जिला नागौर में स्थानान्तरण किया गया है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट में कार्यरत मंत्रालयिक कार्मिक के लिए प्रत्येक जिला कलेक्टर कार्यालय एक विभाग है एवं प्रत्येक जिले का कलेक्टर उनका विभागाध्यक्ष है एवं प्रत्येक जिले की वरिष्ठता सूची अलग से संधारित होती है। राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा नियम 1999 एवं पूर्व में लागू राजस्थान सेवा नियमों एवं वर्तमान प्रचलित कार्यालय प्रक्रिया अनुसार कनिष्ठ सहायक के पद से अन्य पद पर पदोन्नति के पश्चात अंतर्जिला स्थानान्तरण नहीं किया जाता, चूंकि इस प्रकार के स्थानांतरण से नए जिले में कार्मिक के मध्य वरिष्ठता संबंधी विवाद होना निश्चित है। पूर्व में भी राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर ने वरिष्ठ सहायक के अन्य जिले में स्थानांतरण के संबंध में उनके आदेश के अन्त में बिन्दु संख्या 5 में अंकित किया है कि “उक्त कार्मिकों में से यदि किसी कार्मिक की उच्च पद पर पदौन्नति हो गई हो तो उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जावे।” इसलिए सम्भागीय आयुक्त के आदेश में रामचन्द्र टांक एवं सुनील डिडेल, वरिष्ठ सहायकों का स्थानान्तरण को निरस्त करवाने के लिए सम्भागीय आयुक्त से निवेदन किया जाए एवं उनकी ज्वाईनिंग नागौर एवं डीडवाना-कुचामन कलेक्ट्रेट में नहीं ली जावे, अन्यथा कार्मिकों के द्वारा अन्य किसी भी प्रकार से विरोध दर्ज कराया जाता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस ज्ञापन को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक लाडनूं के ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार जाट, उपाध्यक्ष कैलाश सिंह, सचिव गणेशमल ढाका, मोतीधर एवं संघ के जिला अध्यक्ष ने सौंपा। इस ज्ञापन को उपखंड अधिकारी ने कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर को अग्रेसित कर दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now