मां निर्मल कंवर की स्मृति में पेड़ लगाए और गौसेवा की



लाडनूं (kalamkala.in)। मां सा निर्मल कंवर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मां सा निर्मल कंवर सांवराद की आठवीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण और गौसेवा करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अभिव्यक्त की गई। पूर्व सैनिक एवं पंचायत समिति लाडनूं के सदस्य रहे हुकमसिंह चौहान सांवराद की पत्नी निर्मल कंवर सदैव धार्मिक व सामाजिक कामों में रुचि रखती आई थी और परोपकार के लिए वे अग्रणी रहती थी। उनकी पुण्यतिथि को उनकी भावनाओं के अनुरूप ही सेवाकार्य और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कार्य कर मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को मां सा निर्मला कंवर सांवराद की आठवी पुण्यतिथि पर लाडनूं, मंगलपुरा व दुजार में 20 पेड़ लगाए गए, जिनमें मरुधरा के वातावरण के अनुकूल नीम और खेजड़ी के बहुतायत से थे। इस अवसर पर गौशाला पहुंच कर गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया गया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट सुमन रूपेंद्र पाल सिंह, हरीश, रुबीना, कनिका रूपेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे।







