अपने हुनर को विकसित कर बनाएं अपनी नई पहचान- प्रो. जैन, विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राध्यापिकाओं को किया प्रेरित 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपने हुनर को विकसित कर बनाएं अपनी नई पहचान- प्रो. जैन,

विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, छात्राध्यापिकाओं को किया प्रेरित 

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ को मनाने की शुरुआत की थी। यह दिवस युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए कुशल बनाने हेतु प्रेरित करता है। आज का युग केवल किताबी ज्ञान या बड़ी-बड़ी डिग्रियों का नहीं है। आज का युग ‘कौशल’ का है। पुरानी कहावत है, ‘ज्ञान से आप समझदार बनते हैं, लेकिन हुनर से आप आत्मनिर्भर बनते हैं।’ कोई डिग्री इंटरव्यू के दरवाजे तक ले जा सकती है, लेकिन उस दरवाजे के अंदर की सफलता कौशल से ही तय होती है। बदलते दौर में सिर्फ पारंपरिक कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। डिजिटल और तकनीकी कौशल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिसिस और कोडिंग, सॉफ्ट स्किल्स, टीम वर्क, समस्या-समाधान की क्षमता और प्रभावी संवाद, हरित कौशल, पर्यावरण के अनुकूल, तकनीकों और सस्टेनेबिलिटी को समझना आवश्यक है। भारत सरकार ने ‘स्किल इंडिया’ अभियान द्वारा युवाओं के हुनर को तराशने की मुहिम प्रारम्भ की है। जिसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी रुचि को पहचान कर प्रत्येक छात्राध्यापिका को अपना नया हुनर विकसित करना चाहिए और अपने कौशल के आधार पर अपनी पहचान बनानी चाहिए। अपने हुनर के आधार पर कम से कम स्थानीय क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए। जिन्होंने अपना कौशल निर्धारित नहीं किया है, वे निर्धारित करें और जिन्होंने निर्धारित कर रखा है, उसे और संवर्धित करें।जब देश का युवा कुशल होगा, तभी देश आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा। कार्यक्रम में डॉ. अमिता जैन एवं शिक्षा विभाग की बी.एड, बी.ए.-बी.एड एवं बी.एस.सी-बी.एड की छात्राध्यपिकाएं उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now