पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण,

गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

लाडनूं (kalamkala.in)। पूर्व में लाडनूं विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके लाडनूं ठिकाना के पूर्व जागीदार व जन जन के प्रिय रहे ठाकुर स्व. मनोहरसिंह की तृतीय पुण्य तिथि पर भाजपा नेता व उनके उत्तराधिकारी ठाकुर करणीसिंह के आह्वान पर गुरुवार को उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों आदि ने जगह-जगह वृक्षारोपण करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अभिव्यक्त की।

नगर पालिका ने लगाए श्मशान भूमि में 500 पौधे

इस अवसर पर लाडनूं के सुनारी रोड स्थित शमशान भूमि पर नगरपालिका मण्डल लाडनूं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा जाकर पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका का यह कार्यक्रम हरियालो राजस्थान महाअभियान 2026 के तहत ठाकुर मनोहर सिंह की स्मृति में किया गया।सुनारी रोड स्थित इस सार्वजनिक भूमि पर कुल 500 पौधे लगाये गये। नगरपालिका ईओ हरेन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार इस वर्ष नगर पालिका ने 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और उसीके अनुरूप पौधे लगाये जा रहे हैं। सुनारी रोड श्मशान के केयरटेकर भंवर सिंह महाराज द्वारा 2100 पौधे लगाने की मांग की गई, जिस पर नगरपालिका द्वारा मांग के अनुसार पौधे लगाने की सहमति प्रदान की गई। गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत मुरली मनोहर मंदिर के पीठाधीश्वर व भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री द्वारा की गई। नगरपालिका के लेखाधिकार राजेन्द्र सिंह पंवार ने भाजपा नेता ठा. करणी सिंह के आह्वान पर अन्तर्गत 20 पौधे लगाये गये हैं एवं उनको जीवित रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ सहायक गोपाल सांगेला, कनिष्ठ सहायक अरविन्द धवल, जेटीओ रामप्रसाद, राम सिंह मेडतिया, श्याम बरवासा, विकास व हिमालय आदि मौजूद रहे।

अन्य विभिन्न स्थानों पर भी लगाए गए पेड़

इसी तरह लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भी पौधारोपण करके पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर लाडनूं की राम आनन्द गौशाला में कार्यकर्ताओं ने जाकर गायों को गुड़ व चारा खिलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, पूर्व पार्षद पूनम आर्य आदि ने वार्ड सं. 25 में वृक्षारोपण कर पूर्व विधायक मनोहर सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। जलदाय विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता नोरतन मल रैगर, एडवोकेट ईश्वर मेघवाल, भागीरथ फुलवारिया एवं सुरेश खींची आदि ने कुल 21 पौधे लगाए। इसके अलावा 14 छायादार पौधे लगाकर दाता हुकुम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम में पूर्व पार्षद आरिफ खान मोयल, हुसैन खान सलेमखानी, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक लाडनूं
वसीम अकरम खान, महबूब खान, सदिक खान, मैनुद्दीन खान आदि उपस्थित रहे। वार्ड नं. 17 सैन मन्दिर के पास बड़ा बास में पौधारोपण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सुदरासन, ओड़ींट, निम्बी जोधां में पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

ओड़ींट गांव में भी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम सुदरासन स्थित श्मशान भूमि में भी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।सुदरासन के इस मोक्ष धाम में पौधारोपण और सुदरासन की सुरजल गौशाला में उनकी स्मृति में गौ सेवा करते हुए गायों को खल, चूरी व गुड़ खिलाया गया। इसके बाद भवानी सिंह ने बताया कि स्वर्गीय ठाकुर मनोहर सिंह का जनसेवा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर ठाकुर गजेंद्र सिंह, मालचंद सोनी, भवानी सिंह, रामावतार तिवाड़ी, ओमप्रकाश गुर्जर और सूर्यवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।निम्बी जोधां के आरती सेंड स्टोन में छायादार पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now