पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान,

काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

डीडवाना/ लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस महानिदेशक जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में जिलेभर में सघन ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी कार्रवाई गई। 16 जुलाई को सायं 7 से 11 बजे तक जिले भर में एक साथ की गई यह नाकाबंदी ‘ए’ श्रेणी की की थी और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं आदि की चैंकिग की। यातायात नियमों की सुनिश्चित पालना एवं सड़क सुरक्षा के चलाये गए इस अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट बाइक सवार, बिना सीट बेल्ट लगाए और बिना नंबरी वाहनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत कुल 254 चालान बनाए गए। इस नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना तथा आमजन के जीवन एवं संपति की सुरक्षा करना रहा। इस अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन विमल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेन्द्र शर्मा के पर्यवेक्षण तथा जिले के समस्त वृत्ताधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के सुपरविजन में जिलेभर में व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा मुख्य मागों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर पुलिस के नाके लगाकर, मोबाइल टीमों द्वारा एवं सघन गश्त के माध्यम से वाहनों की निरंतर जांच गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

नाकाबंदी कार्रवाई के दौरान काटे गए चालानों का विवरण

नाकाबंदी अभियान के दौरान पुलिस ने 54 काली फिल्म लगे वाहनों के चालान काटे। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 48 चालान काटे, कार में बिना शीट बेल्ट लगाए बैठने पर 49 चालान, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने पर 6 के खिलाफ तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर 50 चालान काटे तथा अन्य 47 चालान काटे गए। इस प्रकार कुल 254 वाहनों के चालान किए गए।

जिला पुलिस की आमजन से अपील

यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें, जीवन की रक्षा करें। इस अभियान का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। अतः सभी यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं व दुर्घटनाओं से बचें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now