नेशनल एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशनल एसोसिएशन में राजस्थान को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व
सीकर के मोरदिया को दी गई प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

सीकर (kalamkala.in)। स्वास्थ्य और पैरा मेडिकल क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए कार्यरत राष्ट्रीय स्तर की संस्था नेशनल एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशनल एसोसिएशन (N.A.H.P.A.) में राजस्थान को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। संस्था द्वारा जारी अधिकारिता लेटर और मेंबर कार्ड के अनुसार राजस्थान के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विजय कुमार मोरदिया को प्रदेश सचिव राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह नियुक्ति न केवल विजय कुमार मोरदिया के कार्यों की मान्यता है, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य और मीडिया समन्वय को नई दिशा देने की पहल भी मानी जा रही है। N.A.P.H.A. जो कि पहले इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन (I.M.P.A.) के नाम से जानी जाती थी, देशभर के हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को एक मंच प्रदान करती है और उनके अधिकारों, प्रशिक्षण एवं विकास के लिए कार्य करती है। N.A.P.H.A. के जारी लेटर में स्पष्ट है कि विजय कुमार मोरदिया संस्था के प्रदेश सचिव हैं और इनको पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इनके कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सूचनाओं का प्रसारण और जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। स्थानीय लोगों में इस नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर है। मेडिकल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि विजय कुमार मोरदिया कम उम्र में ही जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचेगी। N.A.P.H.A. का मुख्य उद्देश्य देश मे हेल्थ केअर प्रोफेशनल्स को संगठित करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर विजय कुमार मोरदिया ने बताया कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इनका प्रयास रहेगा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके हितों के लिए कार्य किया जाये और आम जनता को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करायी जाए।विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियुक्ति राज्य के लिए गौरव की बात है। मैट्टी ईएच मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर लाडनूं के डायरेक्टर एवं जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश यायावर सैनी ने डॉ. मोरदिया की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा है कि एक सुयोग्य व्यक्ति को प्रदेश की यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. मोरदिया के नेतृत्व में यह एसोसिएशन राजस्थान में मजबूत बन कर उभरेगी और समस्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े लोग इससे लाभान्वित होंगे।







