लाडनूं में पुलिस की कालिका टीम ने तीन मनचलों को दबोचा, स्नैपचैट पर करते थे लड़कियों को आपत्तिजनक मैसेज, राह चलती बालिकाओं पर कसते थे फब्तियां, पुलिस से भी बदतमीज़ी की, अब धरे गए सीखचों में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पुलिस की कालिका टीम ने तीन मनचलों को दबोचा,

स्नैपचैट पर करते थे लड़कियों को आपत्तिजनक मैसेज, राह चलती बालिकाओं पर कसते थे फब्तियां, पुलिस से भी बदतमीज़ी की, अब धरे गए सीखचों में

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस की कालिका टीम ने लाडनूं में महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी कार्रवाई की है। यहां की कालिका टीम ने तीन मनचले युवकों अरबाज खान कायमखानी, अर्जुन गांधी एवं अजय मीणा को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार युवकों द्वारा जैन विश्व भारती लाडनूं में अध्ययनरत छात्राओं को स्नैपचैट (Snapchat) पर आपतिजनक मैसेज भेजकर तथा राह चलती छात्राओं पर फब्तियां कसकर उन्हें परेशान किया जाता था। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करने के लिए की। इस कार्रवाई में कालिका टीम लाडनूं एवं पुलिस थाना लाडनूं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह था पूरा मामला

इस मामले में पुलिस थाना लाडनूं पर संचालित कालिका टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि जैन विश्व भारती लाडनूं में अध्ययनरत छात्राओं को दो-तीन युवक स्नैपचैट पर आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं तथा राह चलती छात्राओं पर फब्तियां कसकर उन्हें परेशान करते हैं। यह शिकायत प्राप्त होने पर कालिका टीम लाडनूं द्वारा जैन विश्व भारती के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन युवकों को डिटेन कर पुलिस थाना लाडनूं से पुलिस जाब्ता को मौके पर बुलाया गया। थानाधिकारी लाडनूं शिंभु दयाल मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा कालिका टीम द्वारा डिटेन किए गए युवकों अरबाज खान, अर्जुन एवं अजय से जैन विश्व भारती के पास घूमने के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तथा शांति भंग करने पर आमादा हो गए। इस पर तीनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों में अरबाज खां (18) पुत्र निवाज खां, कायमखानी निवासी मगरा बास लाडनूं, अर्जुन गांधी (20) पुत्र सुखाराम गांधी जाति मेघवाल, निवासी मगरा बास लाडनूं तथा अजय मीणा (27) पुत्र सीताराम मीणा निवासी बाजवा (पुलिस थाना गुढ़ा गौडजी) जिला झुंझुनूं है।

इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीडवाना एवं लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण के सुपरविजन में लाडनूं थानाधिकारी शिंभूदयाल मीणा के नेतृत्व में कालिका टीम लाडनूं द्वारा कार्रवाई की गई। सीआई शिम्भुदयाल मीणा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल शिवशंकर एवं कालिका टीम की महिला कांस्टेबल किरण व कमला शामिल रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now