टैगोर स्कूल निम्बी जोधा में एनसीसी भर्ती का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। 3 राजस्थान बटालियन एनसीसी सीकर की टैगोर स्कूल निम्बी जोधा में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसमें कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 36 विद्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ और पुशअप में उतीर्ण हुए। फिर उन्होंने लिखित परीक्षा मे हिस्सा लिया। एनसीसी प्रभारी रविन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि एनसीसी में इस वर्ष के लिए यूनिट द्वारा 25 सीटें आवंटित है, जिनमें अंतिम चयन शारीरिक व लिखित परीक्षा में उतीर्ण विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले संपूर्ण विद्यार्थियों में एनसीसी के प्रति काफी जोश व उत्साह देखने को मिला। भर्ती प्रक्रिया 3 राज बटालियन के सूबेदार आशाराम, सीएचएम नौरंग सिंह, हवलदार प्रहलाद राम एवं हवलदार शब्बीर मोहम्मद द्वारा पूर्ण की गई। संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह सिंधू व सूर्यप्रकाश सिखवाल उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now